घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की संस्थागत नवाचार परिषद की ओर से मैटी स्टार्टअप हब: उच्च शिक्षण संस्थानों में नवाचार को सशक्त बनाना विषय पर गतिविधि आयोजित की गई। ऑनलाइन माध्यम से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों में नवाचार, उद्यमिता तथा स्वरोजगार की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मैटी स्टार्टअप हब की भूमिका तथा नवाचार और नए उद्यमों से जुड़े अवसरों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि डॉ. दीपन साहू और उत्कृष्ट माथुर ने विद्यार्थियों को नए विचार विकसित करने, नमूना तैयार करने, मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, बौद्धिक संपदा अधिकार और तकनीक आधारित उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया। विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की समस्याओं की पहचान कर उनके नवीन एवं तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नवाचार प्रतियोगिताओं, तकनीकी प्रतियोगिताओं, नवाचार गतिविधियों, प्रशिक्षण एवं नए उद्यमों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया। संवाद