फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दो परिवारों के झगड़े में एक व्यक्ति की मौत, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। उपमंडल श्री नयनादेवी जी के पंचायत गांव सलोआ में दो पक्षों के झगड़े में घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना 21 नवंबर और 22 नवंबर की रात को घटी। जब सलोआ गांव में दो परिवारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई। दो पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे बरसाए। इसी बीच दयाराम (60), पुत्र मंशा राम डंडे की चोट से गंभीर रूप से घायल हो गए। दया राम को घायल अवस्था में श्री नयनादेवी जी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां से नाजुक हालत देखकर उन्हें ऊना अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां से चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। बुधवार रात को दयाराम ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। दयाराम स्कूल से चपरासी की पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस ने हत्या के आरोप में जोगिंदर पुत्र गीताराम, शशि पाल पुत्र जोगिंदर, रमणा देवी पत्नी जोगिंदर सिंह, रामकुमार पुत्र राजकुमार, केशवदास पुत्र जोगिंदर निवासी गांव सलोआ, तहसील श्री नयनादेवी जी, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों परिवार के बीच कई साल से जमीनी विवाद चल रहा था। कई बार इन दोनों परिवारों के झगड़े को लेकर पंचायतें भी हुई, लेकिन मामले का हल नहीं निकला। डीएसपी श्री नयनादेवी जी शेर सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें