घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने युवक से 2.75 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम हवाण क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पीपलूघाट के पास पैदल जा रहे युवक ने पुलिस को देखकर जेब से एक लिफाफा निकालकर फेंक दिया। युवक को पकड़कर लिफाफे को ढूंढा गया तो 2.75 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सोनू कुमार निवासी गांव दरोला डाकघर हवाण जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।