फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 9.42 ग्राम चिट्टा के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 9.42 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार एसआईयू ने फोरलेन पर धराड़सानी के पास नाकाबंदी की थी। आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक कार को जांच के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर कार चालक घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने उसकी और कार की तलाशी लेना शुरू किया। तभी पुलिस को कार के डैशबोर्ड से 9.42 ग्राम चिट्टा मिला। आरोपी की पहचान टिंकू निवासी गांव चटेहड़ विहाल डाकघर कटराईं तहसील सदर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ झंडूता थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें