बिलासपुर। घुमारवीं थाना पुलिस ने एक युवक को 1.95 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात को पुलिस की एक टीम घुमारवीं-बरठीं रोड पर गश्त कर रही थी। सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों को देखकर हाथ में पकड़ी कोई वस्तु फेंक दी। शक आधार पर उक्त व्यक्ति को काबू किया गया और फेंकी गई वस्तु को भी बरामद किया गया। खोलकर देखा तो उसमें 1.95 ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपी की पहचान दीपक ठाकुर निवासी गांव पट्टा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।