फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पांच दिन में श्री नयना देवी जी में डेढ़ लाख ने माथा टका

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी नव वर्ष मेला धूमधाम से संपन्न हुआ। पांच दिवसीय मेले के दौरान करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई। वहीं प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और अन्य सभी व्यवस्थाएं उचित रही।
विज्ञापन

मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं मेला अधिकारी राजकुमार ठाकुर ने बताया कि प्रशासन को पहले से ही संभावना थी कि नव वर्ष पर बड़ी मात्रा में श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगे। इसके लिए सभी प्रबंध पहले से किए गए थे।
श्रद्धालुओं को पुलिस ने सहजता और शालीनता से मां के दर्शन करवाए। पंक्ति बद्ध से फ्लाईओवर के माध्यम से माता के दर्शनों को उन्हें पहुंचाया गया। कड़ाह प्रसाद तथा नारियल पर प्रबंध होने के कारण उन्हें बाहर ही ले लिया गया।
विज्ञापन

नव वर्ष के उपलक्ष पर लगभग डेढ़ लाख यात्रियों ने मां का सानिध्य प्राप्त किया। इस दौरान 8-10 लंगर भी लगाए गए थे। जहां पर श्रद्धालुओं ने स्वच्छ भोजन एवं मिठाई, चाय पकौड़ा आदि का प्रसाद लिया। उन्होंने बताया कि इस मेले के दौरान बिजली सफाई का प्रबंध बेहतर था। मंदिर न्यास के सभी कर्मचारी, सेक्टर अधिकारी तथा सभी विभागों द्वारा सहयोग देने पर धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें