-जुखाला महाविद्यालय में हुआ व्याख्यान का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में जैव एंजाइम विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने की।
इसमें वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जसवंत सिंह सैनी ने विशेष वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवियों को जैव एंजाइम का दैनिक जीवन में महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि जैव एंजाइम का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है, जिनमें खाद्य उद्योग, चिकित्सा, कृषि, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण प्रमुख है। खाद्य उद्योग में जैव एंजाइम का उपयोग ब्रेड बनाने, दूध को पनीर में बदलने और फलों को संरक्षित करने में, कृषि में जैव एंजाइम का उपयोग फसलों को उगाने, मिट्टी को उपजाऊ बनाने में, पर्यावरण संरक्षण में जैव एंजाइम का उपयोग प्रदूषण को कम करने और जल संरक्षण में किया जाता है। इन सभी क्षेत्रों में जैव एंजाइम का उपयोग हमारे जीवन को आसान और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में मदद करता है। इस व्याख्यान का उद्देश्य स्वयंसेवियों के माध्यम से प्रत्येक जन तक दैनिक जीवन में जैव एंजाइम की उपयोगिता को दर्शाना था। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवी आदि उपस्थित रहे।