फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नएसएस स्वयं सेवियों ने की घुमारवीं कॉलेज परिसर की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में एनएसएस स्वयंसेवियों ने एक दिवसीय सफाई अभियान चलाया। अभियान का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने किया।
विज्ञापन

अभियान में 80 स्वयंसेवियों ने पूरे कॉलेज परिसर की सफाई की। प्रो. राम कृष्ण ने कहा कि स्वच्छता और सुंदरता शैक्षिक वातावरण को और अधिक उपयोगी और अर्थपूर्ण बनाती है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को चाहिए कि वे अपने महाविद्यालय के परिसर को साफ, स्वच्छ एवं आकर्षक बनाए। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी प्रो. अरुण कुमार, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. पीएल जनेऊ, प्रो. सुरेश शर्मा सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें