फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तलाई में बेसहारा लोग नहीं ठिठुरेंगे ठंड में,नपं ने की रात्रि ठहराव की व्यवस्था -

विज्ञापन
बिलासपुर की शाहतलाई नगर पंचायत की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
शाहतलाई(बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ जी की धार्मिक नगरी शाहतलाई में अब गरीब व बेसहारा लोगों को कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे नहीं सोना पड़ेगा। इतना ही नहीं देर रात को बाबा की नगरी में पहुंचने पर ठहरने की व्यवस्था को लेकर चिंतित नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत तलाई गरीब व बेसहारा लोगों को फ्री व अन्य को 50 से 100 रुपये प्रति बिस्तर की दर से रात्रि ठहराव देगी। शनिवार को नगर पंचायत सचिव खेमराज वर्मा की अध्यक्षता में शहरी आजीविका मिशन के तहत कार्यकारी आश्रय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में नगर पंचायत सचिव खेम चंद वर्मा ने कहा कि बाबा की धार्मिक नगरी शाहतलाई में अब रात को गरीब व असहाय व्यक्ति अथवा श्रद्धालु खुले आसमान के नीचे सोने के लिए मजबूर नहीं होगा। नगर पंचायत के रैन बसेरे में 15 व्यक्तियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है जो 50 से 100 रुपये प्रति बिस्तर के हिसाब से होगी, जबकि गरीब व असहाय को रोटी बिस्तर फ्री मिलेगा। वर्मा ने बताया कि रैन बसेरे में ठहरने वालों को हर सुविधा मिलेगी। जिसमें वाशिंग मशीन की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि रात्रि को अगर पुलिस को गश्त के दौरान कोई को श्रद्धालु व असहाय व्यक्ति मिलता है तो उसे रैन बसेरे में ठहराया जा सकता है। बैठक में जिला प्रबंधक बिलासपुर बंदना लखनपाल, समिति की सदस्य नगर पंचायत अध्यक्ष बंदना कुमारी, पार्षद विजय कुमार शर्मा, पुलिस विभाग से कुलदीप सिंह, स्वास्थ्य विभाग से जय सिंह, शिक्षा विभाग से बुद्धि सिंह, मुनीष ठाकुर, पूनम कुमारी, विनोद कुमार, अनिल कुमार, मनोज कुमार आदि ने विशेष रूप से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें