फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मूल्यांकन शिविर में चयनित नौ महिला खिलाड़ी

विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के एनटीपीसी एक्सटेंशन वाटर स्पोर्ट्स सेंटर बरमाणा की नौ महिला खिलाड़
विज्ञापन
बिलासपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के एनटीपीसी एक्सटेंशन वाटर स्पोर्ट्स सेंटर बरमाणा की नौ महिला खिलाड़ियों का खेलो इंडिया मूल्यांकन शिविर के लिए चयन हुआ है। राष्ट्रीय स्तर का यह शिविर 20 से 26 सितंबर तक टिहरी डैम, कोटेश्वर (उत्तराखंड) में आयोजित होगा। इसमें देशभर से चयनित 60 बालिकाएं और 60 बालक हिस्सा लेंगे। शिविर के लिए विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई है। यहां खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, खेल कौशल और निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को आगे खेलो इंडिया योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा। खेलो इंडिया योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को प्रतिमाह 10 हजार रुपये का आउट-ऑफ-पॉकेट अलाउंस (ओपीए) मिलने के साथ राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) और मान्यता प्राप्त अकादमियों में प्रशिक्षण का अवसर मिल सकता है। इससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। साई एनटीपीसी एक्सटेंशन वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के केंद्र प्रभारी विजय प्रकाश नेगी और प्रशिक्षकों दलीप सिंह बेनीवाल, जुलकर अली भट, संजीव सिंह व मनीषा ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से शिविर में अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। बरमाणा केंद्र से आर्या ठाकुर, अनुष्का, शायना ठाकुर, इशिता, दिया, मनु ठाकुर, सानिया ठाकुर, कशिश वर्मा और मीनाक्षी को शिविर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयनित खिलाड़ी शिमला, किन्नौर, हमीरपुर, बिलासपुर और कुल्लू से हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें