शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में नववर्ष मेला के दौरान माथा टेकने के लिए आए श्रद्धालुओं की लगी कतारे?
- फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। जम्मू के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में मची भगदड़ के बाद शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर दिए गए हैं। नए साल के आगाज के साथ ही पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित देशभर से काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए नववर्ष मेलों के दौरान पहुंच रहे हैं। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने कहा कि शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में शांतिपूर्ण तरीके से नववर्ष मेले चले हुए हैं। कोई अनहोनी घटना न हो इसके लिए सभी 9 सेक्टरों में 300 पुलिस जवान, महिला पुलिस और होमगार्ड के कर्मी तैनात किए गए हैं जो कि हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। एसआर राणा ने बिलासपुर आने वाले व यहां से कुल्लू मनाली और धर्मशाला जाने वाले पर्यटकों से अपील की है कि ऐसी कोई घटना को अंजाम न दे, जिससे किसी अन्य व्यक्ति को परेशानी हो या फिर कानून की अवहेलना हो वरना सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।