फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता ब्लॉक फोटोग्राफर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

विज्ञापन
झंडूता ब्लॉक फोटोग्राफर एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
पवन बने प्रधान, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता ब्लॉक फोटोग्राफर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को झंडूत्ता में आयोजित बैठक एवं चुनाव के दौरान किया गया। चुनाव की अध्यक्षता हमीरपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन के उपप्रधान जेडी आजाद ने की। चुनाव में करीब 60 फोटोग्राफरों ने हिस्सा लिया और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया। नई कार्यकारिणी में झंडूत्ता के पवन को प्रधान, अजय शाहतलाई उपप्रधान, झंडूत्ता के अमर को सचिव और गेहड़वीं के गौतम को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं झंडूत्ता के साजन को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी के सहयोग के लिए 11 सदस्यों का भी चयन किया गया। इनमें सुनील कुमार, सुरेंद्र कुमार, मनोज शर्मा, राकेश कुमार, रणजीत सिंह, राकेश कुमार, महेंद्र सिंह, दिनेश गौतम, वीर सिंह, बलबीर सिंह और नीतीश कुमार शामिल हैं। मुख्यातिथि जेडी आजाद ने फोटोग्राफरों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य क्षेत्र के सभी फोटोग्राफरों को एक मजबूत मंच उपलब्ध करवाना और व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं का मिलकर समाधान करना है। उन्होंने कहा कि एक फोटोग्राफर की व्यक्तिगत आवाज की अपेक्षा संगठन की सामूहिक आवाज अधिक प्रभावी होती है। उन्होंने सभी सदस्यों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान जेडी आजाद और साईं स्टूडियो की ओर से एसोसिएशन को 2100-2100 रुपये का योगदान दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें