फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पूनम रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में आर्मी कैडेट्स की ओर से एनसीसी सप्ताह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के एनसीसी के अधिकारी कैप्टन जय महलवाल ने बताया कि नवंबर महीने के चौथे रविवार को हर वर्ष एनसीसी दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में एक सप्ताह तक सारे कैडेट्स विभिन्न गतिविधियों जैसे जागरूकता रैली, ट्रैफिक कंट्रोल, पोस्टर मेकिंग, रक्तदान शिविर इत्यादि में हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष कोरोना के चलते महाविद्यालय 25 नवंबर तक बंद हैं। इसलिए सभी कैडेट्स अपने घरों में रहकर सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से एनसीसी सप्ताह को मना रहे है। उन्हाेंने बताया कि कैडेट्स में संविधान दिवस के ऊपर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें पूनम की ओर से बनाए गए पोस्टर को प्रथम और कैडेट शगुन चंदेल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। पोस्टर्स का मूल्यांकन कर इनाम दिया जाएगा। बताया कि महाविद्यालय में 23 नवंबर को होने वाले रक्तदान शिविर में आर्मी विंग कैडेट्स भी रक्तदान करेंगे। उन्होंने कैडेट्स से अनुरोध किया है कि जो कैडेट रक्तदान करना चाहता है, वह अपने अभिभावकों की सहमति से ही महाविद्यालय में आए और सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए ही रक्तदान करे। उन्होंने प्राचार्य राम कृष्ण के माध्यम से बताया कि सब कैडेट्स अपने फेसबुक अकाउंट, इंस्टाग्राम, व्हाट्सअप इत्यादि पर एनसीसी सप्ताह की गतिविधियां प्रदर्शित कर रहे है। वहीं, बिलासपुर महाविद्यालय के प्राचार्य राम कृष्ण ने भी सब को एनसीसी दिवस और सप्ताह की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें