फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स कर रहे लोगों को जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के एनसीसी आर्मी विंग के अधिकारी लेफ्टिनेंट जयचंद महलवाल ने बताया कि कैडेट्स आजकल सोशल मीडिया के जरिये लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं। एनसीसी अधिकारी खुद भी इस काम को अंजाम दे रहे हैं। लोगों को आजकल वैश्विक महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अति आवश्यक है। मुंह पर मास्क लगाना और दिन में बार-बार हाथ धोना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी जब आप घर से बाहर निकलें तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है। हमारी छोटी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे को भी अंजाम दे सकती है। एनसीसी अधिकारी ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स अपने घरों से अपने परिवार और रिश्तेदारों तथा आस-पड़ोस के लोगों को कोविड-19 महामारी से बचने के लिए विभिन्न तरीकों से जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें