फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नयना देवी नप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव, उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद में हो सकता है तख्तापलट, अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों में तीन भाजपा और एक कांग्रेस का पार्षद
विज्ञापन

- कांग्रेस समर्थित दिशा शर्मा हो सकती है अध्यक्ष पद की दावेदार, उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के भरत गौतम दावेदार
- उपाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा बोली, तीन साल में अपने वार्ड में नहीं करवा पाई कोई काम
-भाजपा के समर्थन से जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस में शामिल होकर नप अध्यक्ष बनीं मुकेश कुमारी को छोड़नी पड़ सकती है कुर्सी

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। नगर परिषद श्री नयना देवी जी में तख्तापलट की तैयारी शुरू हो गई है। सात में से भाजपा के तीन और कांग्रेस के एक पार्षद ने नप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ उपायुक्त बिलासपुर को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है। इसके बाद मंगलवार को उपाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पार्षद दिशा शर्मा, रीता देवी, मीरा देवी, भरत गौतम अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं। अध्यक्ष मुकेश कुमारी अभी अपने पद पर बनी हुई हैं। मुकेश कुमारी को अध्यक्ष पद से किनारे करने के लिए चार पार्षद एक पाले में हो गए हैं। जोकि नगर परिषद का बहुमत है। वहीं अगर नप में बदलाव हुआ तो कांग्रेस समर्थित दिशा शर्मा नगर परिषद श्री नयना देवी जी की अगली अध्यक्ष हो सकती हैं। उपाध्यक्ष पद के दावेदार भाजपा समर्थित भरत गौतम माने जा रहे हैं।
वर्ष 2020 में नगर परिषद के चुनाव हुए। इसमें भाजपा समर्थित चार उम्मीदवार और कांग्रेस समर्थित तीन उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित मुकेश कुमारी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया और कुर्सी पर काबिज हुईं। अगर मुकेश कुमारी ने कांग्रेस का हाथ नहीं थामा होता तो वहां पर भाजपा कब्जा कर लेती। भाजपा ने मुकेश की शर्त नहीं मानी और उन्हें नप नयना देवी जी की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा था। लेकिन अब चुनाव के तीन साल बाद फिर से नयना देवी जी नगर परिषद की कमान के लिए दावपेच शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि वार्ड नंबर एक से कांग्रेस समर्थित दिशा शर्मा, दो से भाजपा समर्थित रीता देवी, तीन नंबर से कांग्रेस समर्थित मीनाक्षी शर्मा, चार से भाजपा समर्थित मुकेश कुमारी, पांच से कांग्रेस समर्थित प्रवीण कुमार, छह से भाजपा समर्थित भरत गौतम, सात से भाजपा समर्थित मीरा देवी ने चुनाव जीता था।

इनसेट
क्या कहना है उपाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा का
मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि उपाध्यक्ष बनने के बाद भी तीन साल में वो अपने वार्ड में कोई भी काम नहीं करवा पाई। इसके चलते ही उन्होंने अपना इस्तीफा दिया। लेकिन असली कारण यह है कि नगर परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा को कुर्सी से उतारने के लिए अंदरूनी लड़ाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इनसेट
मिल गया है नप उपाध्यक्ष का इस्तीफाो
नयना देवी नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी प्रीतिमा राय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया के अनुसार नगर परिषद उपाध्यक्ष ने अध्यक्ष को अपना इस्तीफा दे दिया है। उसके बाद उन्हें अध्यक्ष की ओर से भेजा गया मीनाक्षी शर्मा का इस्तीफ़ा भी मिल गया है। आगामी प्रक्रिया के लिए वह उसे उपायुक्त बिलासपुर को भेज रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें