फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल सहित हजारों श्रद्धालुओं ने किए मां श्री नयना देवी जी के दर्शन

विज्ञापन
श्री नयनादेवी मंदिर में पूजा अर्चना करते राज्यपाल। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए। इस मौके पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने माता जी की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा करीब 11,000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में मंदिर तक भेजा गया।
विज्ञापन

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से पुजारी अमित शर्मा ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करवाई। राज्यपाल के आगमन को लेकर मंदिर न्यास ने पुख्ता बंदोबस्त किए थे। उपायुक्त पंकज राय और पुलिस अधीक्षक एसआर राणा भी इस मौके पर मौजूद रहे।
मंदिर न्यास की ओर से राज्यपाल को माता की चुनरी, फोटो और प्रसाद भेंट किया गया। श्रद्धालुओं के लिए पहले नवरात्र पर सुबह 4:00 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। हालांकि मंगलवार से मंदिर के कपाट रात 2:00 बजे से खोले जाएंगे। सोमवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु नवरात्र पूजन के लिए माता के दरबार में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने हवन किया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करके अपने घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। हालांकि मंदिर में प्रसाद ले जाने पर प्रतिबंध रहा। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा जवान तैनात रहे। इसके अलावा मंदिर में सेवानिवृत्त सैनिक भी तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। मेला अधिकारी राजकुमार ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए लाइनों में ही माता के दर्शन करवाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में रोककर मंदिर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें