छात्र पाठशाला बिलासपुर में समूह गान प्रस्तुत करते एनसीसी कैडट्स। संवाद
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। नेवल यूनिट द्वारा आयोजित नौकायन अभियान जलतरंग के नौवें दिन भी नौसेना कैडेट्स ने गोविंद सागर झील में नौकायन किया। अच्छी हवा चलने से नौकायन करने में कैडेट्स को आसानी हुई।
कमान अधिकारी कैप्टन राकेश ढल ने बताया कि रेगुलर प्रैक्टिस से कैडेट्स को बोट पुलिंग और सेलिंग बहुत आसान लगने लगी है। शाम को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल बिलासपुर में कैंप फायर और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैडेट्स ने कार्यक्रम में आए मेहमानों को अपनी प्रतिभा से बहुत प्रभावित किया। कमान अधिकारी ने कार्यक्रम में शामिल सभी मेहमानों का धन्यवाद किया और कैडेट्स के हौसले और अनुशासनात्मक रवैये की सराहना की। उन्होंने कैडेट्स को सेना में जाने के लिए भी प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में कमान अधिकारी कैप्टन एसएस सैनी और प्रधानाचार्य अरुण गौतम भी मौजूद रहे।