फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वस्थ ब्रह्मांड ग्रुप को नेशनल सोशल इंपैक्ट अवार्ड

विज्ञापन
शिमला में आयोजित कार्यक्रम में स्वस्थ ब्रह्मांड ग्रुप के सदस्यों को सम्मानित करते राज्यपाल। स्र
विज्ञापन
स्वैच्छिक रक्तदान और समाजसेवा में योगदान के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। समाजसेवा और स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में योगदान के लिए बिलासपुर के स्वस्थ ब्रह्मांड ग्रुप को नेशनल सोशल इंपैक्ट अवार्ड और सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया। शिमला स्थित लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने ग्रुप के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों को सम्मान प्रदान किया। ग्रुप की ओर से बताया गया कि वर्ष 2026 में शहीदी दिवस और हिमाचल दिवस पर बिलासपुर में दो रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों के सहयोग से भी रक्तदान शिविर लगाए गए। ग्रुप के स्वयंसेवक जरूरतमंद मरीजों के लिए लगातार रक्त की व्यवस्था कर रहे हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों की आपातकालीन कॉल या अनुरोध पर रक्तदाताओं से संपर्क किया जाता है। वर्ष 2025 में इस पहल के तहत 100 से अधिक यूनिट रक्त जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध करवाया गया। राज्यपाल ने स्वैच्छिक रक्तदान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की जान बचाने से बड़ी कोई सेवा नहीं है। समारोह में प्रतिभागियों को नशा मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें