बरठीं (बिलासपुर)। जिला स्तरीय नलवाड़ मेला सुन्हाणी एक से चार अप्रैल तक मनाया जा रहा है। मेला कमेटी की प्रधान गायत्री देवी ने बताया कि विधायक जीतराम कटवाल मेले का शुभारंभ करेंगे। नृसिंह मंदिर ठाकुरद्वारा सुन्हाणी से शोभायात्रा सुबह 11 बजे ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली जाएगी। एक और दो अप्रैल को स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। तीन अप्रैल को स्टार नाइट होगी। चार अप्रैल को दंगल का आयोजन किया जाएगा। बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दुकानदारों के लिए स्थान चिह्नित कर दिए गए हैं।