संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा ने सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष को विधानसभा में जनता के मुद्दे पूरी जानकारी और तथ्यों के साथ उठाने चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की बीबीएमबी में हिमाचल का हक दिलाने और किशाऊ परियोजना से प्रदेश को लाभ पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। मिल्क सेस, राशन वितरण, पेवर ब्लॉक और क्रूज के मुद्दे पर उन्होंने विधायक के आरोपों को अधूरी जानकारी पर आधारित बताया। चिट्टे के मुद्दे पर उन्होंने राजनीति छोड़कर मिलकर काम करने और युवाओं को जागरूक करने की अपील की।