फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पपलोआ में विधायक जीतराम ने किया पशु औषधालय का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
-1700 परिवारों को मिलेगा औषधालय का लाभ
विज्ञापन

-कोटधार क्षेत्र में पिछले पांच साल में 300 करोड़ के कार्य हुए : जीतराम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल झंडूता के कोटधार की ग्राम पंचायत पपलोआ में विधायक जीतराम कटवाल ने पशु औषधालय का लोकार्पण किया किया। उनके पिछले कार्यकाल में इस औषधालय का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। अब कार्य पूरा होने पर उन्होंने ही इसे जनता को सौंपा है।
विज्ञापन

इस पशु औषधालय के कार्य के लिए करीब सात लाख की राशि सांसद निधि और विधायक निधि से खर्च हुई है। इससे करीब 1700 परिवारों को लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में प्रदेश के हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है। कोटधार में पिछले पांच साल में करीब 300 करोड़ रुपये पीने के पानी, सड़कों और अन्य कार्यों पर खर्च किए गए। विधायक ने कहा कि उन्होंने पूरे क्षेत्र का दौरा किया है। लोगों का भारी मात्रा में नुकसान हुआ। इसके लिए संबंधित विभागों को सूचित कर सभी लोगों की सहायता करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी विभागों के कर्मचारियों का धन्यवाद किया, जो कि इस बरसात में भारी मात्रा में हुए नुकसान का मुआयना कर रहे हैं और लोगों की सहायता कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने पंचायत बाबा बालक नाथ मंदिर में हर साल की भांति झंडा रस्म को पूरा किया। पपलोआ में लोगों ने विधायक का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। विधायक ने इसके लिए लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हरदयाल सिंह चंदेल, पीडी शर्मा, अभिषेक चंदेल, इंद्र सिंह चंदेल, सुभाष मन्हास, रशम सिंह चंदेल, अनूप महाजन, मनोज चंदेल और महिंद्र सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें