फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विधायक ने लोगों से किया योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
-गेहड़वीं और जुनाला पंचायत पहुंची विकसित भारत रथ यात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा के तहत रविवार को झंडूता की ग्राम पंचायत गेहड़वीं और जुनाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झंडूता विधायक जीतराम कटवाल ने लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और इनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विधायक ने लोगों को स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित्तीय सेवाएं, बिजली कनेक्शन, एलपीजी सिलिंडर को सुलभ कराने, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उपयुक्त पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं और स्वच्छ पेयजल आदि योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प हम सभी के प्रयासों से ही संभव हो पाएगा। प्रधानमंत्री का मानना है कि महिलाओं, किसानों, मजदूरों और कृषकों की कोई जाति नहीं होती। इसलिए यह सभी योजनाएं इन्हीं के हितों को रख कर बनाई हैं। चाहे वह महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना या उज्ज्वला गृहिणी योजना हो। पिछले नौ साल में प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को 1 लाख 96 हजार करोड़ की आर्थिक सहायता विकास कार्यों के लिए आवंटित की है। अब वह पैसे का बहाव गांव की ओर ले आए हैं। क्षेत्र में बिजली पानी की सुविधा हर घर तक पहुंची है, सड़कों का जाल, उनका रखरखाव और पुलों का निर्माण लगातार किया जा रहा है। दोनों पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें