फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमा दो के अर्थशास्त्र के पेपर में त्रुटियां, विद्यार्थियों को दिए जाएं 6 रियायती अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल स्कूल प्राध्यापक संघ के जिला बिलासपुर अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने बताया कि 20 नवंबर को 12वीं का अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में अर्थशास्त्र के विषय में सीरीज बी में त्रुटियां पाई गई हैं। कहा कि प्रश्न नंबर 13 को ही प्रश्न नंबर 12 की जगह पूछ लिया गया। प्रश्न संख्या 12 और 13 एक जैसे ही पूछ लिए गए। प्रश्न संख्या 12 में तीन विकल्पों में से कोई दो सवाल विद्यार्थियों को करने थे तथा प्रश्न संख्या 12 के एक प्रश्न के तीन नंबर और दोनों प्रश्नों के छह नंबर का पूछा जाना था। हिमाचल स्कूल प्रवक्ता संघ ने शिक्षा बोर्ड से मांग की है कि जमा दो के इकोनॉमिक्स के विद्यार्थियों को सीरीज बी में 6 रियायती अंक दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें