फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नलवाड़ी मेले में होगी मिस कहलूर प्रतियोगिता

Mon, 10 Mar 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 23 साल तक की युवतियां ले सकेंगी भाग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का आयोजन 17 से 23 मार्च तक लुहणू मैदान में किया जाएगा। नलवाड़ी मेले को आकर्षक बनाने के लिए दूसरी बार मिस कहलूर प्रतियोगिता होगी। जिले की 23 साल तक की आयु की युवतियां भाग ले सकेंगी। मिस कहलूर प्रतियोगिता का आयोजन अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ. निधि पटेल की अध्यक्षता में गठित टीम के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगिता से पहले 15 मार्च को बहुउद्देशीय सांस्कृतिक कला परिसर में ग्रूमिंग सेशन का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी 15 मार्च को सुबह 9:30 बजे बहुउद्देशीय सांस्कृतिक कला परिसर में पहुंचना सुनिश्चित करें। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें