बिलासपुर। बरमाणा थाना के अंतर्गत निचली भटेर में शरारती तत्वों ने उठाऊ सिंचाई योजना की शिलान्यास पट्टिका तोड़ दी। जनवरी माह में मुख्यमंत्री ने इस योजना का शिलान्यास किया था। जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता की ओर से मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जल शक्ति विभाग के उपमंडल कंदरौर में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता अनिल गुप्ता ने बताया है कि मुख्यमंत्री ने उठाऊ सिंचाई योजना निचली भटेर का 7 जनवरी को शिलान्यास किया था। मौके पर शिलान्यास पट्टिका भी लगाई थी। इस पट्टिका को अज्ञात व्यक्तियों ने तोड़ दिया। इसकी सूचना उन्हें मंगलवार को मिली। वहीं डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।