बिलासपुर। बिलासपुर शहर से एक नाबालिग लड़की लापता हो गई। लड़की की मां ने सदर थाना बिलासुपर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस लड़की की तलाश कर रही है। पुलिस को दिए बयान में नाबालिग लड़की की मां ने बताया है कि उसकी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। मंगलवार सुबह बाजार गई थी, लेकिन वह वापस घर नहीं आई। उसे ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बेटी का फोन भी बंद आ रहा है। शिकायतकर्ता ने शक जाहिर किया है कि बेटी को कोई बहला-फुसला कर भगा ले गया है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।