फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में पुल से प्रवासी व्यक्ति ने लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में सीर खड्ड पर बने पुल से शनिवार सुबह एक प्रवासी व्यक्ति ने छलांग लगा दी। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पेंटर का काम करता था। वह काफी समय से घुमारवीं के बड्डू में किराये के कमरे में रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक एक व्यक्ति ने पुल से छलांग दी। व्यक्ति खड्ड में न गिरकर पुल की नींव पर जा गिरा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति मृत पड़ा था। मृतक की पहचान ओंकार (36), पुत्र मलकांत, गांव कंदरपुर, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के जवानों ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। बहरहाल, घुमारवीं थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। उधर, स्थानीय लोगों ने पुल पर रेलिंग लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले एक स्थानीय महिला ने इस पुल से छलांग लगाकर जान दे दी थी। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए रेलिंग लगाया जाना जरूरी है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें