फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिप उपाध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री से उठाया टोल टैक्स की छूट का मुद्दा

Thu, 10 Aug 2023 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अनुराग ठाकुर से मुलाकात करते जिला परिषद बिलासपुर के उपाध्यक्ष मा
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला परिषद बिलासपुर के उपाध्यक्ष मान सिंह धीमान ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन के मोड़ा टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों को टोल टैक्स की छूट का मुद्दा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अनुराग ठाकुर के समक्ष उठाया।प्रदेश भर के जिला परिषद सदस्यों के साथ दिल्ली गए उपाध्यक्ष मान सिंह धीमान ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से वीरवार को मुलाकात की। मान सिंह धीमान ने नितिन गडकरी को बताया कि पंजाब-हिमाचल सीमा पर स्थित मोड़ा में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का टोल प्लाजा स्थापित किया गया है। दो राज्यों की सीमा पर बसे कई लोगों के घर एक राज्य में है तो खेत दूसरे राज्य में हैं। साथ ही हिमाचल के कई लोगों का कारोबार पंजाब के श्रीआनंदपुर साहिब में हैं। इसके चलते उन्हें दिन में कई बार एक राज्य से दूसरे राज्य में जाना पड़ता है। फोरलेन को बनाने के लिए स्थानीय लोगों ने अपनी जमीनें और सभी प्रकार का सहयोग दिया है। बावजूद इसके लोगों के निजी वाहन के लिए 330 रुपये मासिक पास बनाए जा रहे हैं। जबकि कमर्शियल वाहनों से अन्य वाहनों की तरह टोल वसूला जा रहा है। मान सिंह ने मंत्री से मांग की कि टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के क्षेत्र के लोगों के निजी वाहनों को टोल मुक्त किया जाए। कमर्शियल वाहनों से आधा टोल टैक्स लिया जाए। मान सिंह धीमान ने बताया कि नितिन गडकरी ने विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें