फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एनएसएस शिविर में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश

विज्ञापन
कपाहड़ा स्कूल में आयोजित एनएसएस शिविर में उपस्थित स्वयंसेवी व अन्य। स्रोत: स्कूल प्रबंधन।
विज्ञापन
स्वच्छता, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कपाहड़ा में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। इसके बाद स्वयंसेवियों ने योग और व्यायाम किया तथा स्कूल परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान पंचायत सचिव राजेंद्र शर्मा ने रिसोर्स पर्सन के रूप में विद्यार्थियों को स्वच्छता और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। उन्हें नशे से दूर रहकर पढ़ाई, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। यदि कोई साथी नशे की गिरफ्त में आ रहा है तो उसका मजाक उड़ाने के बजाय उसे समझाकर सही रास्ते पर लाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने और समय का सदुपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास सफलता की नींव हैं। एनएसएस शिविर विद्यार्थियों में सेवा भाव, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी जय लाल शर्मा, आशा देवी, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष संजीव कुमार, अध्यापक संजीव, ओमप्रकाश, संदीप, राज कुमार, रीता और प्रतिमा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें