फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डमली पंचायत में दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

विज्ञापन
डमली पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य कार्यकर्ता व अन्य। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत डमली में शुक्रवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान गुरमीत सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बालिका शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधान गुरमीत सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केवल सरकारी कर्मचारी नहीं, बल्कि गांव की पहली अध्यापिका, पहली स्वास्थ्य सलाहकार और समाज की उम्मीद हैं। उन्होंने भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के योगदान का उल्लेख करते हुए महिला शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और देश में बढ़ रही महिला साक्षरता दर को सकारात्मक बदलाव बताया। कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. कार्तिकेय ने दूषित पानी के सेवन से होने वाली जल जनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए और लोगों से स्वच्छ पेयजल के उपयोग की अपील की। वहीं, सर्कल सुपरवाइजर अंजना कुमारी ने बालिकाओं के हित में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पात्र परिवारों से इनका लाभ उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें