फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरमाणा पंचायत की समस्याओं को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
डैहर चौक पर हाई मास्ट लाइट लगाने का किया आग्रह
विज्ञापन

गांव के गहरे और खतरनाक नाले को भरने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बरमाणा की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पंचायत उप प्रधान अवधेश भारद्वाज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राहुल कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ट्रांसपोर्टर प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। ज्ञापन में पंचायत की समस्याओं की ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया। बरमाणा गांव में स्थित गहरे और खतरनाक नाले को भरने की मांग की गई। बताया कि नाले की अधिक गहराई के कारण पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और यह जान-माल के लिए खतरा बना हुआ है। इसके अलावा फोरलेन जीरो चौक (डेहर चौक) पर हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग उठाई, ताकि रात्रि के समय यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उपायुक्त कार्यालय परिसर में बने कांप्लेक्स में महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार उत्पादों के विक्रय की अनुमति देने का आग्रह किया गया। उप प्रधान अवधेश भारद्वाज ने कहा कि पंचायत और जनता का हित उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि बरमाणा की जनता को हमेशा जिला प्रशासन का सहयोग मिलता रहा है, जिसके लिए पंचायतवासी आभारी हैं। पंचायत की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही स्थायी विकास और जन विश्वास की नींव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें