फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड अभ्यर्थियों को जेबीटी टेट से बाहर करने के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
बिलासपुर के शहीद स्मारक में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते जेबीटी/डीएलएड के प्रशिक्षु। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। बीएड अभ्यर्थियों को जेबीटी टेट से बाहर करने के लिए जेबीटी/डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने बुधवार को धरना प्रदर्शन करते हुए और रैली निकाली। साथ ही इसकी अधिसूचना को रद्द करने के लिए उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जेबीटी/डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के प्रशिक्षुओं ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड से विभिन्न विषयों की टेट परीक्षा करवाने की अधिसूचना जारी हुई है। बोर्ड ने बीएड अभ्यर्थियों को भी जेबीटी टेट में शामिल किया है, जो गलत है। इससे जेबीटी/डीएलएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का हक छीना जा रहा है। शिक्षा बोर्ड की इस अधिसूचना में एनसीटीई की 28 जून 2018 की अधिसूचना का हवाला दिया गया है, लेकिन यह मामला अभी सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है।
साथ ही हिमाचल उच्च न्यायालय में भी इस पर पुनर्विचार याचिका दर्ज हैं। राजस्थान उच्च न्यायालय ने इस अधिसूचना को रद्द कर दिया था, और अंतिम निर्णय सर्वोच्च न्यायालय से ही आना है। इस सब के बावजूद हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने जेबीटी/डीएलएड टेट परीक्षा में बीएड को शामिल करना गलत है। उन्होंने मांग रखी कि इस बारे में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से संज्ञान लें और इस अधिसूचना को रद्द करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें