गेहड़वीं (बिलासपुर)। छिंज समिति भड़ोली कलां की नवगठित कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति ने क्षेत्र में पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की है। नई कार्यकारिणी में बलदेव सिंह चंदेल को प्रधान नियुक्त किया गया है। उप प्रधान शमशेर सिंह भड़ोल, जगदीश सिंह भड़ोल और राजकुमार शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव पद पर राकेश धीमान, सह सचिव के रूप में विक्रम सिंह कार्य करेंगे। कोषाध्यक्ष के पद पर राकेश चंदेल और सह कोषाध्यक्ष के रूप में अमन सिंह को नियुक्त किया गया है। मुख्य सलाहकार प्रताप सिंह भड़ोल रहेंगे, जबकि समिति के मार्गदर्शकों में प्रकाश धीमान, रोशन कालिया और सुनील कालिया शामिल हैं। समिति ने जानकारी दी कि 9 अप्रैल को छिंज से संबंधित सवाल और पहलवानों की पंजीकरण प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। वहीं, 10 अप्रैल को दंगल का आयोजन किया जाएगा।