फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: देवार्य बने एबीवीपी बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर इकाई ने साल 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया। अध्यक्ष और मंत्री की घोषणा चुनाव अधिकारी एवं जिला संगठन मंत्री मनीष शर्मा ने की। देवार्य को इकाई अध्यक्ष और रितिका महाजन को इकाई मंत्री चुना गया। मनीष शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद साल 1949 से छात्र और सामाजिक कार्य कर रही है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहित ने विद्यार्थी परिषद के इतिहास पर प्रकाश डाला। इसके बाद अध्यक्ष देवार्य ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें शालू चौधरी, भार्घव चंदेल, कशिश चंदेल को इकाई उपाध्यक्ष, पीयूष, मोक्ष को सह सचिव, छवि को राष्ट्रीय कला मंच और मनीष कुमार को इकाई सोशल मीडिया का दायित्व सौंपा गया। नव नियुक्त अध्यक्ष देवरिया ने बताया कि वह पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें