बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में प्राचार्य रीता शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब का गठन किया गया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सानिया को अध्यक्ष चुना गया। पारुल जसवाल को उपाध्यक्ष, संगम को सचिव और बीकॉम द्वितीय वर्ष की आरती को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। पीयर एजुकेटर मेंबर्स के रूप में काजल, प्रियंका और आंचल शर्मा को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। रेड रिबन क्लब की संयोजक सहायक आचार्य सीमा शर्मा ने क्लब के गठन, इसके उद्देश्यों और नवनिर्मित कार्यकारिणी के कर्तव्यों पर व्याख्यान दिया।