फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: करवाचौथ पर मिहाड़ा स्कूल में करवाई मेहंदी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बच्चियों को किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिहाड़ा में करवाचौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई। बच्चों ने मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चियों को सम्मानित किया। अध्यापक खूब सिंह ठाकुर ने कहा कि अपनी संस्कृति के बारे में जागरुकता जरूरी है। बच्चों संस्कृति और त्योहारों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। करवाचौथ पर बच्चियों के हाथों पर मेहंदी लगाई गई। प्रतियोगिता में परिवेदा, काव्या, मुस्कान, शानवी, गुंजन, हर्षिता, वैष्णवी, गायत्री, डोली और नव्या ने भाग लिया। सभी बच्चियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान वंदना शर्मा, रुचिका और कर्मी देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें