राज्य विद्युत परिषद पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की घुमारवीं की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की बैठक रैन-बसेरा में हुई। बैठक की अध्यक्षता घुमारवीं इकाई के प्रधान ई. राम लाल शर्मा ने की। बैठक में घोड़ी मतोली गांव के पेंशनर फोरमैन जगदीश चंद के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की गई। उसके बाद वरिष्ठ उपप्रधान सुखराम, उपप्रधान रूपलाल शर्मा, महासचिव के एलशर्मा, दिलाराम, गंगा प्रसाद, गुरुदेव कौशल, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता रमेश चंद शर्मा, टीआर शर्मा, रमेश चंद पजियाला ने पेंशनर की लंबित मांगों पर चर्चा की। बिजली बोर्ड की वित्तीय स्थिति के लगातार बदतर होने पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सेवाएं स्टाफ की कमी से प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने बोर्ड प्रबंधन वर्ग से बिजली व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति करने का भी आग्रह किया। उन्होंने सभी पेंशनरों के महंगाई भत्ते की देय तीन किस्तों का सरकार और बोर्ड से शीघ्र भुगतान करने का आग्रह किया। प्रधान ई. रामलाल शर्मा ने बोर्ड प्रबंधन से नोशनल पे मैट्रिक्स में हो रही त्रुटियों का शीघ्र निराकरण करने, पे फिक्सेशन और पेंशन पुनः निर्धारण के लंबित पड़े मामलों का शीघ्र निपटारा करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विभाग जल्द पेंशनर के मेडिकल बिलों का भुगतान करें। उन्होंने बोर्ड में खाली पड़े पदों को शीघ्र भरने का आग्रह किया। उन्होंने पेंशनर से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में बैठक में भाग लें, ताकि संगठन को मजबूती प्रदान की जा सके। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि इस कार्यकारिणी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया जाए। उसके बाद इस कार्यकारिणी का कार्यकाल 25 मार्च तक बढ़ा दिया गया। बैठक में सत्यपाल शर्मा, सतीश चंदेल, निका राम, बलदेव, रूपलाल, दौलत राम चंदेल, जगदीश चंद, हरी राम सहित अन्य उपस्थित रहे।