फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जुखाला इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जुखाला (बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जुखाला इकाई की मासिक बैठक प्रधान संतराम कश्यप की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सचिव पुरुषोत्तम शर्मा ने किया। बैठक में इकाई के सदस्य डडोग निवासी सुरेश राम के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। लेखा परीक्षक बोहरा राम ने इकाई की वित्तीय स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सुझाव दिया कि इकाई का वार्षिक शुल्क बहुत कम है इसे बढ़ाना चाहिए। डॉ. प्रेमलाल शर्मा ने पेंशनर की मांगों के प्रति सरकार के रवैये पर चिंता प्रकट व्यक्त की। बैठक में जुखाला इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें नीलम, धनीराम शर्मा, दीप राम शर्मा, चंदू राम शर्मा, नरेंद्र, हरिराम, तुलसीराम, बाबूराम ठाकुर, बालक मुकंद शर्मा, रूपलाल बोहरा राम कौंडल को शामिल किया गया। प्रधान संतराम कश्यप ने 2016 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनरों के बकाया की अदायगी न करने पर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें