फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पंचायत स्तर तक चलेगा मनरेगा बचाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार मनरेगा योजना को कर रही कमजोर : रामलाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के तहत नम्होल में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। अभियान की पर्यवेक्षक सोनिया चौहान और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मनरेगा बचाओ अभियान को आने वाले दिनों में पंचायत स्तर तक चलाया जाएगा। गांव-गांव जाकर लोगों को मनरेगा से जुड़े अधिकारों की जानकारी दी जाएगी और भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया जाएगा। रामलाल ठाकुर ने कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना गरीब, मजदूर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार की नीतियों के कारण यह योजना लगातार कमजोर की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि समय पर मजदूरी न मिलना, काम के दिनों में कटौती और बजट में कमी से मजदूर वर्ग परेशान है। पर्यवेक्षक सोनिया चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को बचाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और आम जनता को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया जाएगा। वहीं मदन चौधरी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव विकास ठाकुर, अमरजीत सिंह बंगा, अशोक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें