फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के सुरक्षित भविष्य की मास्टर क्लास : नालागढ़ में शिक्षकों ने सीखे छात्राओं को सशक्त बनाने के गुर

विज्ञापन
नालागढ़ के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में शिक्षक उन्मूखीकरण कार्यशाला में भाग लेते हुए स्कूली छ - फोटो : 1
विज्ञापन
नालागढ़ स्कूल में शिक्षकों को दी ट्रेनिंग में छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता पर विशेष फोकस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ में सखी पहल सिक्योर हर फ्यूचर परियोजना के तहत एक दिवसीय शिक्षक उन्मुखीकरण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सशक्तीकरण से जुड़े विषयों पर शिक्षकों को जागरूक एवं प्रशिक्षित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार द्वारा परियोजना की रूपरेखा प्रस्तुत करने से हुई। इसके बाद मैनेजर धनंजय राउत ने सखी पहल के उद्देश्यों और अपेक्षाओं पर विस्तार से जानकारी दी। यह परियोजना जिले के 50 सरकारी विद्यालयों में संचालित की जा रही है। कार्यशाला में सखी क्लब के गठन और संचालन पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, स्वच्छता जागरूकता बढ़ाने और मासिक धर्म स्वास्थ्य प्रबंधन को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर डॉ. अंजलि गोयल ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलावों के साथ-साथ मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और संक्रमण से बचाव पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में तीन वर्षीय योजना, छात्रवृत्ति वितरण, एमएचएम कॉर्नर, शौचालय सुधार, सेनेटरी पैड बैंक और मेंस्ट्रुअल वेस्ट डिस्पोजल सिस्टम जैसी उपलब्धियों की भी जानकारी साझा की गई। अंत में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आचार संहिता पर दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें