पूर्व मेजर दीप राम कौशल को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग के सदस्य ।
- फोटो : BILASPUR
भगेड़ (बिलासपुर)। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों पर नकेल कसने और ऑपरेशन कारगिल में भाग ले चुके पूर्व मेजर दीप राम कौशल का शुक्रवार को पैतृक गांव कुह मझवाड़ लेंगडी में निधन हो गया। 66 वर्षीय दीप राम कौशल घुमारवीं पूर्व सैनिक कैंटीन में प्रबंधक के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग जिला बिलासपुर के अध्यक्ष रिसालदार रामानंद शर्मा ने बताया कि दीप राम कौशल कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वहीं, उनकी देर शाम मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि वह 1974 में सेना में भर्ती हुए थे तथा 2006 में सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद उन्होंने घुमारवीं के पूर्व सैनिक कैंटीन में बतौर प्रबंधक अपनी सेवाएं दी। रिसालदार रामानंद शर्मा ने बताया कि उन्होंने अखिल भारतीय शांति सेना श्रीलंका, ऑपरेशन ओपी रक्षक, ऑपरेशन रैना, ऑपरेशन बजरंग, ऑपरेशन कारगिल में भी अपनी शानदार सेवाएं दी थी। इस अवसर पर अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित कर्नल जेएस चंदेल, कमांडर एल शर्मा, कैप्टन रूपलाल, फ्लाइट लेफ्टिनेंट हरनाम सिंह, सूबेदार हरदयाल सिंह, पूर्व सैनिक कल्याण समिति सदस्य दुर्गादास, जीतराम सहित अनेक पूर्व सैनिक व अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे तथा पीड़ित परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी।