फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मांडवा-शाहतलाई मार्ग फिर हुआ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता को हमीरपुर और ऊना से जोड़ता है यह मार्ग
विज्ञापन

-शनिवार रात को मांडवा में दोबारा हुआ भूस्खलन
-पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर, पैदल चलने पर भी रोक


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता को हमीरपुर और ऊना जिले से जोड़ने वाला झंडूता-मांडवा-शाहतलाई मार्ग एक बार फिर भूस्खलन से बंद हो गया है। इन माग को डेढ़ सप्ताह बाद दो दिन पहले यातायात के लिए बहाल किया था, लेकिन शनिवार को हुए भूस्खलन से यह बंद हो गया। इस मार्ग पर मांडवा पुल के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।
लोक निर्माण विभाग ने दो दिन पहले जान जोखिम में डाल कर जेसीबी मशीन से सड़क पर गिरे मलबे और भारी भरकम चट्टानों को हटाकर झंडूता-शाहतलाई मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया था। करीब डेढ़ सप्ताह पहले यह मार्ग पर मांडवा पुल के पास की पहाड़ी से गिरे भारी भरकम चट्टानों और मलबे की वजह से बंद हो गया था। इससे झंडूता विधानसभा क्षेत्र की करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। डेढ़ सप्ताह तक लोग मीलों सफर तय कर पीपलूघाट सहित बरठीं, सुनहानी, तुंगड़ी सेर मार्ग से होकर उपमंडल मुख्यालय आ जा रहे थे। ऐसे में निजी और सरकारी बस सेवा कई दिनों तक प्रभावित रही। वहीं कई लोग पैदल चलकर सडक से आ जा रहे थे। प्रशासन को खबर मिलते ही दोनों तरफ होमगार्ड के जवानों को तैनात कर सड़क से न गुजरने की मनाही की गई थी। वहीं, मौसम खुलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन से बंद हुई सड़क को खोलने के प्रयास किए, लेकिन दूसरे ही दिन दोबारा पहाड़ी से पत्थरों और ल्हासे का गिरना बंद नहीं हो सका। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं पहाड़ी तो नहीं दरक रही है। लोक निर्माण विभाग ने पहले ही पहाड़ी के दरकने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग उपमंडल झंडूता के सहायक अभियंता नितेश शर्मा ने बताया कि पहाड़ी से गिरे मलबे और चट्टानों को जेसीबी मशीन से हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल कर दी थी। पहाड़ी से दोबारा पत्थरों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम झंडूता योग राज धीमान ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अनुसार मांडवा पुल की पहाड़ी के दरकने का डर बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने पहाड़ी की स्टैप बाई स्टैप कटिंग करने की योजना बनाई है। उसके बाद ही यह मार्ग वाहनों और पैदल चलने वाले लोगों के लिए सुरक्षित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब तक यह सड़क सुरक्षित नहीं हो जाती अन्य वैकल्पिक मार्ग से ही आना जाना सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें