फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस में मंडी ने कांगड़ा को हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
बिलासपुर में चल रही छात्राओं की प्रतियोगिता की हुक क्वांडों स्पर्धा में भिड़ती हमीरपुर और कांग? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर में चल रही छात्राओं की अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की टेबल टेनिस स्पर्धा में मंडी ने कांगड़ा को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों के मुकाबले हुए।
विज्ञापन

टेबल टेनिस के फाइनल मैच में मंडी ने कांगड़ा को 3-2 के अंतर से हराया। सेमीफाइनल में मंडी ने शिमला और कांगड़ा ने सिरमौर को हराया। हुकक्वांडो स्पर्धा के 62 किलोग्राम भार वर्ग में हुए सेमीफाइनल मैच में ऊना ने सोलन और कांगड़ा ने हमीरपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 66 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल मैच में कांगड़ा ने हमीरपुर और ऊना ने सोलन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 71 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के हुए सेमीफाइनल मैचों में कांगड़ा ने कुल्लू और ऊना ने हमीरपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 58 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन ने कुल्लू और कांगड़ा ने सिरमौर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 54 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन ने सिरमौर और ऊना ने हमीरपुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 50 किलोग्राम भार वर्ग में कांगड़ा ने कुल्लू और ऊना ने सिरमौर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 40 किलोग्राम भार वर्ग में ऊना ने कुल्लू और हमीरपुर ने सिरमौर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 42 किलोग्राम भार वर्ग में ऊना ने सिरमौर और हमीरपुर ने कुल्लू को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बैडमिंटन में क्वार्टर फाइनल मैचों में शिमला ने बिलासपुर, ऊना ने कांगड़ा, हमीरपुर ने सिरमौर और मंडी ने सोलन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें