बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति से 352 ग्राम भुक्की बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पुलिस का एक दल रविवार को फोरलेन पर मंडी भराड़ी के पास गश्त कर रहा था। इसी बीच एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगी। शक पर उसकी तलाशी ली गई तो 352 ग्राम भुक्की बरामद हुई। आरोपी की पहचान की अजय कुमार निवासी गांव गुम्मा डाकघर परवाणू तहसील कसौली जिला सोलन के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एएसपी शिव कुमार चौधरी ने की है।