फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जमीन के विवाद को लेकर व्यक्ति पर पत्थरों से हमला, मामला दर्ज

Sun, 26 Feb 2023 05:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के बामटा गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक व्यक्ति और उसकी पत्नी ने एक व्यक्ति पर पत्थरों से हमला कर दिया। व्यक्ति ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अश्वनी कुमार निवासी गांव निहाल डाकघर बामटा तहसील सदर जिला बिलासपुर ने बताया कि वह बैंक से बतौर मैनेजर पद से सेवानिवृत्त है। उसका काफी दिनों से एक व्यक्ति के साथ जमीन को लेकर विवाद चला हुआ है। उसने राजस्व विभाग से निशानदेही भी करवाई थी। इसमें रिपोर्ट के अनुसार उस व्यक्ति ने उसकी भूमि पर कब्जा कर रखा था और घर का गंदा पानी उसकी भूमि में फेंक रखा है। इसकी शिकायत पंचायत प्रधान को भी दी। पंचायत ने उस व्यक्ति को मौका देखने के बाद लिखित रूप में तीन महीने के अंदर गंदे पानी की निकासी को रोकने का सुझाव दिया था। इस पर उस व्यक्ति ने भी सहमति जताई थी। अब समय पूरा होने के बाद भी उस व्यक्ति ने गंदे पानी की निकासी को बंद नहीं किया। जब वह स्वयं इसे बंद करने लगा तो उस व्यक्ति और उसकी पत्नी ने अपने घर से उसके ऊपर पत्थरों से हमला कर दिया। उस समय उसके साथ घर में बतौर किराएदार रहने वाला एक व्यक्ति भी मौजूद था। दोनों को पत्थर लगे हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें