फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बारिश से शौचालय ढहने पर दो लाख का नुकसान

Sat, 11 Oct 2025 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
पड़यालग पंचायत के डैहन गांव में बांस के डंडों पर टिकाई शौचालय की छत। संवाद
विज्ञापन
बांस के सहारे टिका रखा है लेंटर, पटवारी को दी सूचना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी की पड़यालग पंचायत के डैहन गांव में बीते दिनाें हुई तेज बारिश के कारण एक परिवार का शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। पीड़ित सागर ने बताया कि लगातार बारिश से जमीन पूरी तरह गीली हो गई थी। शाम के समय अचानक शौचालय की दीवारों में दरारें आने लगी और थोड़ी ही देर में ढांचा गिरने लगा। हादसे के बाद परिवार ने बांस के सहारे शौचालय के लेंटर को किसी तरह टिकाया हुआ है। बताया कि उन्होंने इस घटना की सूचना हल्का पटवारी को दे दी है ताकि राजस्व विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को राहत प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें