फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले की अदालतों में 14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर की ओर से 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी प्राधिकरण के सचिव प्रतीक गुप्ता ने दी। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर बिलासपुर, घुमारवीं और झंडुता न्यायालय परिसर में किया जाएगा। इसमें न्यायालयों में लंबित मामलों और पूर्व मुकदमेबाजी के प्रकरणों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। लोक अदालत में बैंक संबंधी मामले, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिलों से जुड़े विवाद, वैवाहिक विवाद, अन्य समझौता योग्य मामलों को शामिल किया जाएगा। जिन लोगों के मामले न्यायालयों में लंबित हैं, वे अपने प्रकरण लोक अदालत में लगाकर आपसी सहमति से त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा जिनके मामले अभी न्यायालय में विचाराधीन नहीं हैं, वे भी लोक अदालत में आवेदन कर समझौते के आधार पर विवाद सुलझा सकते हैं। डिजिटल मोटर व्हीकल चालान से जुड़े मामलों का निपटारा ऑनलाइन माध्यम से ई-पे के जरिए या न्यायालय में उपस्थित होकर लोक अदालत से पूर्व भी किया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति निशुल्क कानूनी सहायता या परामर्श के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण से संपर्क कर सकता है। इसके लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का टोल फ्री नंबर 15100, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर का दूरभाष नंबर 01978-221452, उपमंडलीय विधिक सेवा समिति बिलासपुर का नंबर 01978-224887 और घुमारवीं का नंबर 01978-254080 जारी किया गया है। इच्छुक व्यक्ति अपनी समस्या Secy-dlsa-bil-hpgov.in पर ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं या राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें