बिलासपुर। खारसी पुलिस चौकी के अंतर्गत पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से अवैध शराब की 12 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने बरमाणा थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस रानी कोटला में गश्त कर रही थी। माउली नाला के पास राजू पुत्र परशराम गांव एवं डाकघर रानी कोटला जा रहा था। उसके हाथ में थैला था। पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली तो अवैध देसी शराब की 12 बोतलें बरामद हुईं। एएसपी अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।