श्री नयनादेवी जी के कोलां वाला टोबा में पकड़ी गई शराब के साथ पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। कोट थाना पुलिस ने कोलां वाला टोबा में शराब के ठेके पर छापा मारकर कर स्टॉक से ज्यादा 55 पेटियां शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब के ठेकेदार को तलब किया। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस के एक दल ने सूचना के आधार पर कोलां वाला टोबा में छापा मारा। पुलिस को 55 पेटियां अलग-अलग ब्रांड के अंग्रेजी शराब की ठेके के साथ बने कमरे से बरामद हुईं। यह पेटियां शराब के स्टॉक से ज्यादा पाई र्गइं। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। मामले की पुष्टि श्री नयनादेवी जी डीएसपी शेर सिंह ने की है