फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिमला-मटौर फोरलेन पर संगीरठी के पास भूस्खलन

विज्ञापन
शिमला-मटौर फोरलेन पर संगीरठी के पास हुआ भूस्खलन। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। निर्माणाधीन शिमला-मटौर फोरलेन पर शुक्रवार को संगीरठी के पास अचानक भूस्खलन हो गया। उस समय पहाड़ी की कटिंग का कार्य चल रहा था और निर्माण कंपनी की मशीनें मौके पर तैनात थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भूस्खलन के समय मशीन कुछ दूरी पर थी, जिससे बड़ा नुकसान नहीं हुआ। राहत की बात यह रही कि घटना के दौरान सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। यदि उस समय यातायात होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। भूस्खलन के बाद सड़क पर मलबा और पत्थर आ गए, लेकिन निर्माण कंपनी ने तत्काल जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया। कुछ ही देर में सड़क को साफ कर यातायात सुचारू बनाए रखा गया। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें